छत्तीसगढ़ / रायपुर

मीनल चौबे को 66755 वोट

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के दो नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। अंबिकापुर मंजूषा भगत ने 5000 वोट से जीत दर्ज की हैं। वहीं चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल चुनाव हार गए हैं। छत्तीसगढ़ के 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। बसना नगर पंचायत में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।

Leave Your Comment

Click to reload image