छत्तीसगढ़ / रायपुर

रायपुर निगम चुनाव: एजाज ढेबर हारे, पत्नी जीती...

 रायपुर । रायपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। महापौर पद पर भाजपा का कब्ज़ा हो गया है। भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे से अपनी प्रतिद्वंदी दीप्ति दुबे को बड़े अंतर से पराजित किया है। वहीं पार्षद पद पर भी भाजपा प्रत्याशियों का पलड़ा भारी पड़ रहा है।

रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने पं भगवतीचरण शुक्ल वार्ड से पार्षद चुनाव लड़ा था। ढेबर 1529 वोट से चुनाव हार गए है। वहीं उनकी पत्नी अर्जुमन ढेबर मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से 2562 वोट से जीत दर्ज की है।

Leave Your Comment

Click to reload image