छत्तीसगढ़ / रायपुर

नगर निगम चुनाव: भाजपा का परचम, कांग्रेस का सूपड़ा साफ...

 रायपुर । छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। सभी 10 नगर निगमों में भाजपा के महापौर चुने गए, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।


भाजपा की क्लीन स्वीप, कांग्रेस शून्य पर आउट

रायगढ़ में भाजपा के जीववर्धन चौहान ने कांग्रेस की जानकी काटजू को 36,365 वोटों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। राजनांदगांव में भाजपा के मधुसूदन यादव ने कांग्रेस के निखिल द्विवेदी को शिकस्त दी।

अन्य नगर निगमों में भी भाजपा का दबदबा:
    जगदलपुर: भाजपा प्रत्याशी संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया।
    अंबिकापुर: भाजपा की मंजूषा भगत ने डॉ. अजय तिर्की को 11,063 वोटों से हराकर जीत दर्ज की।

 
 


    चिरमिरी: भाजपा के रामनरेश राय ने विनय जायसवाल को 4,000 वोटों से पराजित किया।

 


    रायपुर: भाजपा प्रत्याशी मीनल चौबे 1,38,418 वोटों से आगे हैं।
    कोरबा: संजू देवी राजपूत 45,000 वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।
    बिलासपुर: पूजा विधानी 62,000 वोटों से आगे हैं।
    दुर्ग: भाजपा की अलका बाघमार 15,000 वोटों से आगे हैं।
    धमतरी: जगदीश रामू रोहरा 34,085 वोटों से विजयी हुए।

भाजपा में जश्न, नेताओं ने कार्यकर्ताओं संग मनाया जश्न

चुनाव परिणामों के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोरमी में डिप्टी सीएम विजय शर्मा कार्यकर्ताओं संग जमकर थिरके, वहीं रायपुर में वरिष्ठ नेता राजेश मूणत ने कार्यकर्ताओं संग भव्य जश्न मनाया।

 

इस बड़ी जीत से भाजपा के मनोबल में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जबकि कांग्रेस के लिए यह चुनाव करारी शिकस्त साबित हुआ।

 

 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image