छत्तीसगढ़ / जशपुर

जशपुरनगर की 3 नगरीय निकायों में बीजेपी तो 2 पर कांग्रेस का कब्ज़ा

 जशपुरनगर । नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिले के पांचों नगरीय निकायों का मतगणना सम्पन्न हुआ। नगर पालिका जशपुर में भाजपा के अरविंद भगत अपने निकटतम प्रत्याशी हीरू राम निकुंज हरा कर जीत हासिल की। इसी तरह नगर पंचायत बगीचा में भाजपा के प्रभात कुमार सिडाम ने निकटतम प्रत्याशी कांति दुर्गेश को, नगर पंचायत पत्थलगांव में भाजपा के संगीता सिंह ने निकटतम प्रत्याशी उर्वशी सिंह ठाकुर को हराकर जीत हासिल की।

नगर पंचायत कुनकुरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनयशील गुप्ता ने निकटतम प्रत्याशी सुदबल यादव को और नगर पंचायत कोतबा में  कांग्रेस प्रत्याशी हितेंद्र पैंकरा ने भाजपा का प्रत्याशी उमाशंकर भगत को हराकर जीत हासिल की।

Leave Your Comment

Click to reload image