व्यवस्था पर सवाल: बोर्ड परीक्षाएं नजदीक… फिर भी राजिम कुंभ मेले में लगाई गई शिक्षकों की ड्यूटी
रायपुर। इधर मार्च में पांचवीं, आठवीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं होनी हैं और उधर राजिम कुंभ में शिक्षा विभाग ने 50 से अधिक शिक्षकों की स्टाल में ड्यूटी लगा दी है। 25 से अधिक चपरासियों को भी शिक्षा विभाग के स्टाल में काम पर लगा दिया गया है।
इससे स्कूली विद्यार्थियों की पढ़ाई सीधे तौर पर प्रभावित हो रही है। शिक्षा विभाग ने बकायदा ड्यूटी चार्ट भी जारी किया है। इसके मुताबिक 26 फरवरी महाशिवरात्रि तक शिक्षक और चपरासी स्टाल में अलग-अलग पालियों में ड्यूटी करेंगे।