धीमी प्रक्रिया… आवेदन 19 हजार, पर पांच हजार ने ही बदली हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल 2019 के पहले पंजीकृत सभी श्रेणी के वाहनों पर उनके मालिकों को 120 दिवस के भीतर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण चिह्न (एचएसआरपी) और प्लेट लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। मगर, वाहन मालिकों के मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने के कारण इसकी प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है।
परिवहन विभाग के पोर्टल पर नजर डालें, तो हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट लगवाने के लिए अब तक 19 हजार 300 आवेदन ऑनलाइन मिले हैं। हालांकि, अभी तक केवल 5,700 वाहनों में ही नंबर प्लेट लगाई जा सकी है। प्रदेशभर में पांच साल पहले के वाहनों की संख्या लगभग 30 लाख है।