छत्तीसगढ़ / रायपुर

चुनाव परिणाम की अधिसूचना आज, 15 दिनों के भीतर करना होगा शपथ ग्रहण

 रायपुर। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब शपथ ग्रहण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच सोमवार को रायपुर नगर निगम के चुनावी परिणामों की अधिसूचना जारी की जाएगी, जिसके बाद 15 दिनों के भीतर शपथ ग्रहण करना होगा।

साथ ही इसी अवधि में ही सभापति का भी चयन करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। नईदुनिया से बातचीत के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के बाद निर्वाचित सदस्यों को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image