छत्तीसगढ़ / रायपुर

डौण्डीलोहरा के ग्राम पंचायत सूरेगांव में पुर्नमतदान 23 को

 रायपुर । बालोद जिला के विकासखण्ड डौण्डीलोहरा में ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 08 में प्रतीक आबंटन संबंधी त्रुटि हो जाने के कारण अभ्यर्थियों को गलत प्रतीक चिन्ह आबंटित हो गये। ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 में दो अभ्यर्थी को आबंटित प्रतीक गलत हो जाने के कारण मतपत्र में उन्हें एक दुसरे के प्रतीक मुद्रित हो गये। इस कारण से ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 के लिए पंच पद हेतु 17 फरवरी को संपन्न हुआ मतदान दूषित हो गया।


राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 के पंच पद के लिए दिनांक 17 फरवरी को हुए मतदान को शुन्य घोषित करते हुए मतदान की नई तारीख 23 फरवरी निर्धारित की है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image