छत्तीसगढ़ / दुर्ग

भाजपा ने सभी निगमों में सभापति के लिए नियुक्त किये अपने पर्यवेक्षक

 भिलाई । छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में सभापति तय करने भाजपा ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। इसी कड़ी में दुर्ग नगर निगम के लिए संजय श्रीवास्तव को जहां जिम्मेदारी दी गई है। वहीं नगर पालिकाओं में उपाध्यक्ष चयन के लिए भी पर्यवेेक्षक नियुक्त किये गये है जिसमें अहिवारा नगर पालिका के लिए संदीप शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

इसके अलावा दुर्ग के अमलेश्वर नगर पालिका के राजीव अग्रवाल तो कुम्हारी के लिए डॉ. सियाराम साहू पर्यवेक्षक होंगे जो जल्द ही पर्यवेक्षक निगमों और नगर पालिका परिषद में बैठक कर सभापति के और उपाध्यक्ष के नाम तय करेंगे। पालिकाओं में उपाध्यक्ष चुनने इन्हें मिली जिम्मेदारी की सूचि। 

Leave Your Comment

Click to reload image