छत्तीसगढ़ / रायपुर

मैक कॉलेज में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव 'स्पेक्ट्रम ऑफ लाइफ'

 रायपुर । समता कॉलोनी स्थित महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक) में 22 फरवरी को वार्षिकोत्सव 'मैक कार्निवाल' का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष का थीम 'स्पेक्ट्रम ऑफ लाइफ' थी, जिसमें जीवन के विभिन्न रंगों को मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रायपुर की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे थीं, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। कॉलेज के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन रमेश अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल सहित अन्य ट्रस्टीगण एवं अग्रवाल समाज के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, माँ सरस्वती वंदना एवं मैक म्यूजिक की शानदार प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद चेयरमैन राजेश अग्रवाल के स्वागत भाषण से आयोजन का विधिवत शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

Leave Your Comment

Click to reload image