छत्तीसगढ़ / दुर्ग

सुरक्षा औपचारिकता नहीं, बल्कि आवश्यकता है: ईडी मुखोपाध्याय

 भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 54वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस समारोह महात्मा गांधी कला मंदिर में विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण अत्यधिक महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, संयंत्र के कार्यपालक निदेशक परियोजनाएं एस मुखोपाध्याय ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समारोह में पूर्व-निदेशक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, दुर्ग, छत्तीसगढ़ सरकार के.के. द्विवेदी, उप-निदेशक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, दुर्ग, छत्तीसगढ़ सरकार आशुतोष पांडे, कार्यपालक निदेशक सामग्री प्रबंधन अजय कुमार चक्रबर्ती, कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक एम एंड एचएस डॉ. एम रवींद्रनाथ और कार्यकारी कार्यपालक निदेशक रावघाट अरुण कुमार उपस्थित थे।

 
 

साथ ही साथ ही मुख्य महाप्रबंधक प्रभारीगण, मुख्य महाप्रबंधकगण, बीएसपी-ऑफिसर्स एसोसिएशन के सदस्य, यूनियन प्रतिनिधि,वरिष्ठ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में कार्मिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य महाप्रबंधक सुरक्षा और अग्निशमन सेवा डी सतपथी ने स्वागत भाषण दिया और पिछले वर्ष में सुरक्षा गतिविधियों और उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

Leave Your Comment

Click to reload image