छत्तीसगढ़ / रायपुर

जल्द शुरू होगा महतारी वंदन योजना का पोर्टल, मंत्री रजवाड़े ने की घोषणा

 रायपुर । महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा है कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल शुरू होगा। नए हितग्राही पोर्टल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी। वहीं आज योजना की 13 वीं किश्त भी जारी होगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि, यह योजना महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस योजना से महिलाओं की जरूरतें पूरी हुईं। महिलाएं सशक्त हुई और उनके चेहरे में मुस्कान आई। उन्होंने आगे कहा कि, जल्द ही महतारी वंदन योजना का पोर्टल खुलेगा जिसमें नए हितग्राही अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। हमारी सरकार में किसी के साथ भी अन्याय नहीं होगा। इस योजना से विपक्ष को डर है इसलिए वे लगातार इस पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image