छत्तीसगढ़ / रायपुर

किशोर न्याय बोर्ड का गठन, अधिसूचना जारी...

 रायपुर । महिला-बाल विकास विभाग की ज्वाइंट सिकरेट्री डॉ. रेणुका श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर किशोर न्याय बोर्ड का गठन कर न्यायिक मजिस्ट्रेट को किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधिश के पद पर नियुक्त किया है। जारी आदेश में कहा है कि किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 (2016 का स. 2) की धारा 4 की उप धारा (1) एवं (2) द्वारा प्रदत्त शक्त्तियों को प्रयोग में लाते हुए, राज्य सरकार द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट को किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अधिसूचित किया गया है। प्रधान मजिस्ट्रेट के रूप में सम्मिलित करते हुए, किशोर न्याय बोर्ड का पुनर्गठन किया है।

किशोर न्याय बोर्ड दुर्ग- भगवान दास पनिका, द्वितीय सिविल जज सीनियर डिविजन, दुर्ग एवं जेएमएफसी


किशोर न्याय बोर्ड बेमेतरा- मोहम्मद जहांगीर तिगाला, तृतीय सिविलि जज, सीनियर डिविजन, बेमेतरा एवं जेएमएफसी


किशोर न्याय बोर्ड सूरजपुर- अजय लकरा, चतुर्थ एडिशनल जज, प्रथम सिविल जज, जूनियर डिविजन एवं जेएमएफसी
किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर- कु. संजूलता देवांगन, तृतीय ए.जे. प्रथम सिविल जज सीनियर डिविजन, बिलासपुर एवं जेएमएफसी


किशोर न्याय बोर्ड रायपुर- कु. भारती कुलदीप, तृतीय ए.जे. प्रथम सिविल जज सीनियर डिविजन, रायपुर एवं जेएमएफसी
किशोर न्याय बोर्ड कोरिया बैकुण्ठपुर- मनोज कुमार कुशवाहा ए.जे. सी.जे. जूनियर डिविजन बैकुण्ठपुर चिरमिरी, चिरमिरी एवं जेएमएफसी


किशोर न्याय बोर्ड मुंगेली- कु. श्वेता ठाकुर सिविल जज जुनियर डिविजिन मुंगेली एवं जेएमएफसी
किशोर न्याय बोर्ड कवर्धा(कबीरधाम) - कु. पूजा मण्डावी, सिविल जज, जुनियर डिविजन, कवर्धा एवं जेएमएफसी
किशोर न्याय बोर्ड धमतरी-तनुश्री गवेल, सिविल जज. सीनियर डिविजन, कुरूद एवं जेएमएफसी


किशोर न्याय बोर्ड महासमुंद- कु.तान्या ब्रह्म द्वितीय सिविल जज, जुनियर डिविजन, महासमुंद एवं जेएमएफसी

Leave Your Comment

Click to reload image