छत्तीसगढ़ / रायपुर

संतान-सुख की ओर एक कदम: ओएसिस फर्टिलिटी इस मार्च महिलाओं के लिए निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट

रायपुर, मार्च 2025: संतान-प्राप्ति की यात्रा में हर जोड़े को सही मार्गदर्शन और देखभाल की आवश्यकता होती है। इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, ओएसिस फर्टिलिटी ने मार्च महीने में निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट की पहल शुरू की है। 1 से 31 मार्च तक, भारत भर में ओएसिस फर्टिलिटी के सभी केंद्रों पर महिलाओं के लिए निःशुल्क एएमएच परीक्षण (यदि आवश्यक हो) और संपूर्ण प्रजनन स्वास्थ्य आकलन उपलब्ध होगा।

ओएसिस फर्टिलिटी, अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक्स, विशेषज्ञ परामर्श और नवीनतम उपचारों के माध्यम से महिलाओं और जोड़ों को संतान-प्राप्ति के प्रयासों में सहयोग देता है। अपनी 15 वर्षों की विशेषज्ञता के साथ, ओएसिस फर्टिलिटी ने भारत में आईवीएफ और अन्य उन्नत प्रजनन तकनीकों के माध्यम से 1,00,000 से अधिक शिशुओं को जन्म दिलाने में मदद की है।

ओएसिस फर्टिलिटी की सह-संस्थापक और चिकित्सा निदेशक, डॉ. दुर्गा जी राव कहती हैं, "हम महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें वैज्ञानिक समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह पहल सुनिश्चित करेगी कि हर महिला को उचित देखभाल और मार्गदर्शन मिले।”

अधिक जानकारी और निःशुल्क फर्टिलिटी टेस्ट बुक करने के लिए www.oasisindia.in पर जाएं या 1800 300 1000 पर संपर्क करें।

Leave Your Comment

Click to reload image