छत्तीसगढ़ / रायपुर

राज्यपाल ने जांजगीर चांपा में लगाया रूद्राक्ष का पौधा

 रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टोरेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत रूद्राक्ष का पौधा लगाया। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पौधरोपण करने और इसकी सुरक्षा एवं देखभाल करने का संदेश दिया।

इस दौरान राज्यपाल डेका ने कलेक्टोरट परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों और उनके आदर्शों को याद करते हुए स्वच्छता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले, राज्यपाल के सचिव सी आर प्रसन्ना एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

हितग्राहियों को ट्रायसाइकिल व पोषण आहार किट वितरित
राज्यपाल रमेन डेका ने जांजगीर कलेक्टोरेट परिसर में ग्राम रहसबेड़ा अकलतरा निवासी धनवा खांडे एवं ग्राम मुरलीडीह निवासी निरंजन सूर्यवंशी को बैटरी चलित ट्रायसाइकिल प्रदान किया। साथ ही उन्होंने श्रीमती सुमित्रा बाई मेहर, दिनेश कश्यप को टीबी का पोषण आहार किट वितरित किया। उन्होंने निःक्षय निरामय मित्र प्रमाण पत्र का भी वितरण किया।

Leave Your Comment

Click to reload image