27 दिनों में 750 करोड़ रुपये की शॉपिंग, अधिकारियों ने सरकार को ऐसे लगाया चूना, EOW ने पांच को किया गिरफ्तार
रायपुर: छत्तीसगढ़ में घोटालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। 411 करोड़ रुपये के सीजीएमएससी घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू ने 5 अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी अधिकारियों को पूछताछ के लिए शुक्रवार को EOW के ऑफिस बुलाया गया है। रायपुर के स्पेशल कोर्ट में इन सभी को पेश किया गया है। अधिकारियों ने घोटाला करते हुए 8 रुपये का ट्यूब 2,352 में और 5 लाख की मशीन 17 लाख में खरीदी थी। जिसके बाद यह घोटाला उजागर हुआ था।
ईओडब्ल्यू ने स्वास्थ्य विभाग के दो जीएम समेत विभाग के डेप्युटी डायरेक्टर समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। CGMSC महाप्रबंधक (उपकरण) के पद पर रहे बसंत कुमार कौशिक, जीएम (उपकरण) कमलकांत पाटनवार, बायोमेडिकल इंजीनियर दीपक कुमार बांधे, छिरोद रौतिया और स्वास्थ्य विभाग स्टोर इंचार्ज डॉ अनिल परसाई को गिरफ्तार किया गया है।