छत्तीसगढ़ / रायपुर

सरकार किसी की भी हो, सरकारी ठेकों में हमेशा हमारा ही रहेगा दबदबा, रोक सको तो रोको....

 रायपुर । जी हां, ये लाइन आपने जो पढ़ी है वाकई में इस सच्चाई को बयां कर रही है, कि पावर और पैसे से बड़ी कोई चीज नहीं होती है। दरअसल, यह पूरा मामला एक टेंट व्यवसायी से जुड़ी हुई है। लंबे समय से अपनी पहचान की बदौलत बड़़ा-बड़ा काम हासिल करने में सफल हो रहे हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि हर सरकार में इनकी ही चलती है।

ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि पिछली सरकार में मंत्री जी के रिश्तेदार को पकड़ा और करोड़ों के काम हासिल करने में सफल रहे और अब इस सरकार में भी उस टेंट व्यवसायी का कारोबार फल-फूल रहा हैं। इनकी निष्ठा पर भी कोई सवाल नहीं उठता, तभी तो देखिए करोड़ों का भुगतान भी हो जाता है। 

 

हाल ही में बिलासपुर में बड़े आयोजन में इनकी सहभागिता भी काफी बड़ी रही है। टेंट व्यवसायी ने पिछली सरकार में एक ताकतवर अधिकारी जिनका पैतृक घर बिलासपुर है, उक्त अधिकारी एवं पुत्र मिलकर पूरी सरकार चलाते थे, उनके एक रिश्तेदार जो अपने को उक्त अधिकारी का साला बताता था, टेंट हाउस का करोड़ो रूपए का शासकीय ठेके का कार्य करता था, वह इस सरकार में भी एक मंत्री के साले की मदद से शासकीय ठेके हासिल करने में सफल हुआ है। 

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image