छत्तीसगढ़ / रायपुर

नगर पालिका मंदिर हसौद वार्ड 6 में चित्रकला प्रतियोगिता

रायपुर। रचनात्मकता को तलाशने और प्रोत्साहित करने तथा उन्हें एक मंच प्रदान करने के लिए "लीनेस क्लब रायपुर" की ओर से "महाराणा प्रताप वार्ड 6" में चित्रकला प्रतियोगिता 2 आयु वर्ग के बच्चों के बीच आयोजित की गई थी। लीनेस क्लब रायपुर की अध्यक्ष लीनेस संगीता ठाकुर जी के द्वारा बच्चों के उत्साह वर्धन हेतु पुरस्कार दिया गया जिसमें प्रथम गोल्ड मैडल,द्वितीय सिल्वर मैडल व तृतीय पुरस्कार ब्रौज़ मैडल दोनों वर्ग के बच्चों को तथा 20 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में 75 बच्चों नेभाग लिया।   

      कार्यक्रम के पार्षद श्री प्रताप सिंह ठाकुर के साथ साथ अंजू बघेल (अध्यक्ष महिला कांग्रेस), विद्या गोपाल चतुर्वेदी(पत्नी अध्यक्ष नगर पालिका मंदिर हसौद),नीलम सिंह,कनक सिंह, शिल्पी द्विवेदी, रेश्मि सिंह,व जान्हवी चन्द्राकर,प्रतिमा, व समस्त वार्ड वासियों की उपस्थिति रहीं।

Leave Your Comment

Click to reload image