छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

रोपणीय पौधों की नीलामी 25 को

 सूरजपुर ।  उद्यानिकी विभाग सूरजपुर के अधिन 06 रोपणीयों में आम, लीची, पौधों की फलबहार के लिए नीलामी वर्ष 2025-26 हेतु नीलामी किया जाना है। आम एवं लीची पौधों की फलबहार के पूर्व पौधों की नीलामी के लिए इच्छुक व्यवसायी दिनांक 25 अप्रैल 2025 को सूरजपुर के शा.उ.रो. दतिमा में सुबह 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक तथा उसी दिन प्रतापपुर के शा.उ. रो. खोरमा में दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक नीलामी किया जाना है।

इसी प्रकार दिनांक 26 अप्रैल 2025 को प्रेमनगर के शा.उ.रो. पार्वतीपुर में सुबह 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक व  शा. उ. रो. ब्रम्हपुर में दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक एवं दिनांक 28 अप्रैल 2025 को रामानुजनगर के शा.उ.रो. शिवपुर में सुबह 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक व भैयाथान के शा.उ.रो सोनपुर (शि) दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक नीलामी की शर्तों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image