छत्तीसगढ़ / बलौदा बाजार

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों का होगा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

 बलौदाबाजार । छतीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के फेफड़े, बहरापन, आंख संबंधी समस्याओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर्मचारी राज्य बीमा सेवाएं के माध्यम से कराये जाने का निर्णय लिया गया हैं। जिले में ऐसे पंजीकृत निर्माण श्रमिक जिनकों फेफड़े, बहरापन, आंख संबंधी समस्याएं हैं वे  कार्यालय श्रम पदाधिकारी संयुक्त कार्यालय कलेक्टर परिसर कक्ष क्रमांक-117, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में उपस्थित होकर अपनी जानकारी दर्ज करा सकते है। जानकारी के आधार पर श्रमिकों का  निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image