छत्तीसगढ़ / रायपुर

निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुएमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

रायपुर   छत्तीसगढ़ शासन के समाजकल्याण विभाग के अंतर्गत "अध्यक्ष" निशक्तजन वित्त  एवं विकास निगम  के पदभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नव नियुक्त अध्यक्ष लोकेश कावड़िया की प्रशंसा करते हुए अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा की कांवडिया जी अपने जीवन काल में दीन दुखियों की सेवा की है विशेष कर महिला सशक्तिकरण कर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है, गौरतलब है श्री कावड़िया अपने अध्यक्ष पदभार ग्रहण करने के दौरान श्री अटल बिहारी वाजपेई सभागार परिसर में दिव्यांग बच्चों एवं युवाओं के द्वारा सुर व संगीत मय प्रस्तुतीकरण तथा हितग्राहियों को ऋण तथा सब्सिडी की राशि के चैक वितरण करवा कर वाह वाही लूटी, यहां यह बताना लाजिमी है की अपने स्वागत भाषण में लोकेश कावड़िया ने मुख्यमंत्री से दिव्यांगों के आवास, एवं सब्सिडी सहित तीन मांगे रख दी ! जिसे मुख्यमंत्री ने पूरा करने का आश्वासन दिया,

श्री लोकेश कावड़िया महावीर इंटरकॉन्टिनेंटल के अंतरराष्ट्रीय महासचिव हैं ,एवं हजारों निशक्तजनों के जीवन के उद्धार के इस संस्था के माध्यम से सतत प्रयत्नशील रहे हैं, उनकी नियुक्ति से पूरे भारत में मीसो के सदस्यों में प्रसन्नता हुई है 
 

 

Leave Your Comment

Click to reload image