छत्तीसगढ़ / रायपुर

जवाहर नगर मंडल ने राजेश मूणत को दी जन्मदिन की शुभकमाएं

 रायपुर । रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत को उनकी 62 वे जन्म दिवस पर जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीफल,पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक मूणत ने जवाहर नगर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जन्मदिन की बधाई देने पर आभार व्यक्त किया।

जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जघेल ने राजेश मूणत को भविष्य में राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक क्षेत्र में और भी बड़ी सफलता हासिल करने की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष संदीप जघेल के साथ तात्यापारा वार्ड की पार्षद एवं जोन 7 को अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा,संतोष विश्वकर्मा,सूरज साहू,साजन ठाकुर,राहुल शर्मा,विजय गुप्ता,प्रणीत जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image