भगवान परशुराम मंदिर डंगनिया में जन्मोत्सव पर 5 दिवसीय भव्य आयोजन मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर |
2025-04-29 20:26:50
रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज द्वारा छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डंगनिया में भगवान् परशुराम मंदिर का निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा किया गया, जिसका नौंवा वार्षिक उत्सव बैसाख शुक्ल पक्ष - 3 (अक्षय तृतीया) भगवान् परशुराम प्रकटोत्सव, दिनांक 30.4.25 शुक्रवार को है। संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष श्री शिवांजल शर्मा ने बताया की भगवान् परशुराम जन्मोत्सव एवं भगवान् परशुराम मंदिर के नौवें वार्षिक उत्सव के उपलक्ष पर पांच दिवसीय आयोजन बुधवार 30 अप्रैल 2025 से रविवार 4 मई 2025 तक किया जायेगा जिसमें दिनांक 2 मई के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे उनके साथ दोनों उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम विवरण निम्न अनुसार है -
दिनांक 30 अप्रैल 2025 (बुधवार)
भगवान् परशुराम प्रकटोत्सव
संध्या 5:00 बजे से - पूजा, अभिषेक, हवन एवं परशु स्थापना
संध्या 7:00 बजे से - महाआरती
संध्या 7:30 बजे से - प्रसाद वितरण
दिनांक 1 मई 2025 (गुरुवार)
संध्या 7:00 बजे से
भगवान परशुराम कथा
कथावाचक - आचार्य पंडित श्री युवराज पाण्डेय जी
दिनांक 2 मई 2025 (शुक्रवार)
संध्या 7:00 बजे से - पंडवानी
श्री दुष्यंत द्विवेदी एवं साथी, बालोद
दिनांक 3 मई 2025 (शनिवार)
संध्या 7:00 बजे से - संगीत संध्या
श्री अनुराग शर्मा एवं साथी
दिनांक 4 मई 2025 (रविवार)
संध्या 5:00 बजे से -
महाभंडारा
संध्या 7:00 बजे से -
विराट हास्य कवि सम्मेलन
आमंत्रित कवि -
1. पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे जी (संचालक)
2. श्री पदमलोचन शर्मा (हास्य)
3. श्री किशोर तिवारी (गीत)
4. श्रीमती निशा आनंद तिवारी (गीत)
5. श्री सुनील पाण्डेय (हास्य)
6. श्री वीरेन्द्र तिवारी 'वीरू' (हास्य)
7. श्री तेजस्वी शर्मा (हास्य)
8. श्री अमित दुबे (वीर)
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ प्रगतिशील ब्राह्मण समाज के संगठन प्रमुख एवं अध्यक्ष श्री शिवांजल शर्मा द्वारा प्राप्त हुआ।