छत्तीसगढ़ / रायपुर

समाधान शिविर में बना इंदु साहू का लर्निंग लाइसेंस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 08 अप्रैल से 30 मई तक सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत आज आरंग ब्लॉक के ग्राम खमतराई में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम रानीसागर की इंदु साहू का चेहरा खिल उठा जब उनके हाथ में लर्निंग लाइसेंस आया।

सुश्री इंदु साहू ने बताया कि ड्राईविंग लाइसेंस बनवाने के लिए समाधान शिविर आई थीं और अपना आवेदन पेश करने के कुछ ही देर बाद मुझे लर्निंग लाइसेंस प्राप्त हुआ। सुश्री साहू के हाथ में लाइसेंस आते ही उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave Your Comment

Click to reload image