वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक में
रायपुर |
2025-05-11 12:13:37
रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक अरविन्द ओझा प्रदेश अध्यक्ष व नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में होटल एमराल्ड, चंगोराभाठा, रायपुर में संपन्न हुई. जिसमें वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा 19 मई 2025, सोमवार की संध्या 4.00 बजे से श्री दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर में भगवान श्री परशुराम जी की 1100 दीपों से महाआरती, भजन संध्या, एसके केयर हॉस्पिटल के सौजन्य से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं भोजन प्रसादी की तैयारी व रूपरेखा पर चर्चा की गयी.
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने बैठक में आतंकवाद और पाकिस्तान के कृत्यों की निंदा करते हुए राष्ट्र के सैनिकों के पराक्रम की सराहना की. बैठक में सभी सदस्यों ने भारत के समक्ष आतंकवाद और पाकिस्तान से युद्ध के हालात पर संक्षिप्त में अपने विचार रखे. सबसे उत्कृष्ट विचार हेतु प्रथम अजय अवस्थी एवं द्वितीय अरविन्द ओझा को पुरस्कृत किया गया.
महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों को एकजुट होकर राष्ट्रहित संगठित होने की बात कही.
महाआरती के कार्यक्रम संयोजक नितिन कुमार झा ने भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित 1100 दीपों से महाआरती के कार्ययोजना से अवगत कराया एवं सभी से सहभागिता की अपील की.
इस बैठक के संयोजक सुमन मिश्रा एवं आयोजक विनोद ठाकुर व मिथलेश रिछारिया थे.
बैठक में विशेष रुप से राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव द्वय अजय अवस्थी, सुनील ओझा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, प्रदेश सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, गिरजाशंकर दीक्षित, प्रीति दास मिश्रा, सुलभा पाण्डेय, सुनीता शर्मा, वीणा ठाकुर, कनकलता मिश्रा, छाया दुबे, रीता तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, श्रीकान्त अवस्थी, जितेन्द्र बाजपेई, रमाकांत दुबे आदि उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालन अरविन्द ओझा एवं आभार प्रदर्शन नमिता शर्मा द्वारा किया गया.