प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रबंधकारिणी का चुनाव 29 जून को होगा अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सचिव सहित कुल 25 पदों के लिए होगा निर्वाचन
रायपुर (दुर्गा प्रसाद बंजारे )प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव 29 जून को होगा।प्रदेश स्तरीय निर्वाचन 25 पदों के लिए किया जाएगा ।
जिसमे एक अध्यक्ष ,चार उपाध्यक्ष एवं एक महासचिव,एक कोषाध्यक्ष, एक सहसचिव ,एक मीडिया प्रभारी तथा एक प्रवक्ता सहित पंद्रह कार्यकारिणी सदस्य चुने जाएंगे। साथ ही कुछ पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित भी रखा गया है। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश प्रबंधकारिणी के चुनाव हेतु श्री के एल रवि को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अधिकारी के रूप में श्री एस आर बाँधे और श्री के डी सोनवानी तथा सहायक के रूप में श्री कृष्णा कोशले को जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन अधिकारी श्री के एल रवि ने बताया कि प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रबंधकारिणी की बैठक गत 25 मई 2025 में लिए गए निर्णय अनुसार यह निर्वाचन 29 जून को सम्पन्न कराया जाएगा ।उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 मई को सुबह 11 बजे किया गया है।दावे/आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि तीन जून को शाम 4 बजे तक निर्धारित कि गई है तथा जिसका निराकरण चार जून को सुबह 11 बजे से किया जाएगा ।मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जून को सुबह 11 बजे किया जाएगा।उन्होंने बताया कि निर्वाचन अधिसूचना जारी करने हेतु छः जून को सुबह 11 बजे निर्धारित किया गया है।निर्वाचन अधिकारी श्री रवि ने बताया कि 6 जून से 10 जून तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गुरु घासीदास कॉलोनी ,न्यू राजेन्द्र नगर स्थित गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में नामांकन दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 11 जून को की जाएगी तथा अभ्यर्थिता वापस लेने हेतु 13 जून को शाम 4 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।