विशालकाय विज्ञापन होर्डिंग का फ्रेम गिरने से दो कार क्षतिग्रस्त
रायपुर । रविवार की सुबह तेलीबांधा स्थित मरीन ड्राइव चौक से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी दौरान विशालकाय विज्ञापन होर्डिंग का कट आउट के लोहे का फ्रेम गिरने से दो गाडिय़ां क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही इन कारों में सवारों को गंभीर चोटें नहीं आई है लेकिन कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। बारिश के इन दिनों में आंधी तूफान से विज्ञापनों के पुराने पड़ चुके विशाल होर्डिंग, स्वागत गेट के स्ट्रक्चर कमजोर होकर गिरने का खतरा बढ़ गया है और यह कमजोर होर्डिंग और स्ट्रक्चर किसी अनहोनी को आमंत्रण दे रहे हैं।