छत्तीसगढ़ / रायपुर

कारोबारी विजय भाटिया दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में हुई पेशी

 रायपुर । छत्तीसगढ़ पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने कथित शराब घोटाले के सिलसिले में कारोबारी विजय भाटिया को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। भाटिया को रविवार को रायपुर में प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) की अदालत में पेश किया गया। अदालत ने कारोबारी को एसीबी/ईओडब्ल्यू की एक दिन की हिरासत में भेज दिया।

एसीबी/ईओडब्ल्यू के बयान के अनुसार, घोटाले के मुख्य आरोपी भाटिया ने छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब बनाने वाली कंपनियों और आपूर्तिकर्ताओं से बड़े पैमाने पर कमीशन लेकर कथित रूप से उन्हें अवैध रूप से लाभ पहुंचाया, जिससे सरकार को भारी राजस्व हानि हुई। इसमें कहा गया कि भाटिया पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 में मामला दर्ज किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image