छत्तीसगढ़ / रायपुर

पंडरी कपड़ा बाजार में नगर निगम की सख्ती, 19 दुकानों को किया सील

 रायपुर । नगर निगम रायपुर ने मंगलवार को पंडरी कपड़ा बाजार में 19 दुकानों को सीलबंद कर दिया है। यह कार्रवाई सड़क यातायात में बाधा और जनता की लगातार शिकायतों के चलते की गई। निगम का कहना है कि दुकानदारों को कई बार नोटिस और पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद, दोनो ओर शटर खोलने से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

निगम अधिकारियों के मुताबिक, जोन 2 के जोन कमिश्नर और नगर निवेश विभाग के अपर आयुक्त को दुकानदारों ने आज सुबह भी कोई दस्तावेज नहीं सौंपे। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर 19 दुकानों को सील कर दिया।

 



नगर निगम ने यह कार्रवाई स्थानीय रहवासियों और आमजन को हो रही अवरोध और असुविधा को ध्यान में रखते हुए की है। दुकानों के दोनों ओर से शटर खोलने की वजह से सड़क पर अतिक्रमण और यातायात जाम की स्थिति बनी रहती थी।

 


नगर निगम ने साफ किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी दुकानदार को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही, सभी व्यवसायियों से नियमों के तहत संचालन करने की अपील भी की गई है।

Leave Your Comment

Click to reload image