छत्तीसगढ़ / रायपुर

ऑक्सीजोन-कम-स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के लिए 12.81 करोड़ मंजूर

 रायपुर ।  नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में ऑक्सीजोन-कम-स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के विकास के लिए 12 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की गई है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में इस कार्य को शामिल किया गया था। इसे अमलीजामा पहनाने विभाग द्वारा रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक-32 में एफ.सी.आई. के पास ऑक्सीजोन-कम-स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स के विकास के लिए 12 करोड़ 81 लाख 12 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंड सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image