छत्तीसगढ़ / रायपुर

लीनेस क्लब रायपुर ने पर्यावरण दिवस पर लगाए वृक्ष

लीनेस क्लब रायपुर ने पर्यावरण दिवस पर लगाए वृक्ष

"पर्यावरण की रक्षा करें, हरियाली बढ़ाएं" 
    इस संकल्प के साथ लीनेस क्लब रायपुर की अध्यक्ष लीनेस संगीता ठाकुर ने अपनी टीम के साथ तीन अलग-अलग स्थानों पर वृक्षारोपण किया व बच्चों को वृक्षारोपण का महत्व को समझाते हुए कहा.......वृक्षारोपण का महत्व अनमोल है। वृक्ष न केवल हमारे पर्यावरण को स्वच्छ रखते हैं, बल्कि जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करते हैं। वे वायु प्रदूषण को कम करते हैं, जलवायु संतुलन बनाए रखते हैं और हमारे जीवन को हरा-भरा बनाते हैं।
     लीनेस सम्पादिका ली.लता चौधरी कहा कि वृक्षारोपण से न केवल हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ भविष्य भी सुनिश्चित होगा। इस पुनीत कार्य में शा.पू.मा.शाला नकटा के बच्चे,महाराणा प्रताप वार्ड 6 के पार्षद प्रताप सिंह ठाकुर, प्रवीण सिंह, अंजू बघेल,ली.जया सूर व ली.सुधा सक्सेना व वार्ड वासी उपस्थित रहे।.

Leave Your Comment

Click to reload image