छत्तीसगढ़ / रायपुर

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा पर्यावरण पर विचार गोष्ठी कर पर्यावरण सुधार व वृक्षारोपण का संकल्प

 वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा पर्यावरण पर विचार गोष्ठी कर पर्यावरण सुधार व वृक्षारोपण का संकल्प 


रायपुर, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन सोशल एक्टीविटी ग्रुप की  बैठक अरविन्द ओझा प्रदेश अध्यक्ष व नमिता शर्मा महिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में होटल एमराल्ड, चंगोराभाठा, रायपुर में संपन्न हुई. जिसमें वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा पर्यावरण पर विचार गोष्ठी कर पर्यावरण में सुधार हेतु कार्य करने एवं वृक्षारोपण का संकल्प किया गया.
प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने बैठक में भारतीय  संस्कृति में पर्यावरण के महत्व को बताते हुए भारतीय परंपरा और रीति-रिवाज को अपनाकर पर्यावरण में सुधार हेतु अपील की. महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी सदस्यों को पर्यावरण सुधार हेतु घर पर गमलों में वृक्षारोपण कर पर्यावरण में सुधार की बात कही.
बैठक में सभी सदस्यों ने विश्व के समक्ष पर्यावरण प्रदूषण और उसमें सुधार पर संक्षिप्त में अपने विचार रखे. सबसे उत्कृष्ट विचार हेतु संजय पाण्डेय को पुरस्कृत किया गया.  इस अवसर पर एक माइंड गेम का आयोजन किया गया जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु त्रिभुवन तिवारी को पुरस्कृत किया गया.
इस बैठक के आयोजक अनिता राव व जितेंद्र बाजपेई थे. बैठक में विशेष रुप से प्रदेश महासचिव द्वय अजय अवस्थी, डाॅ सुनील ओझा, प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत पुरोहित, प्रदेश सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, गिरजाशंकर दीक्षित, सांस्कृतिक प्रीति दास मिश्रा, अर्चना तिवारी, कनकलता मिश्रा, अणीमा शर्मा, डाॅ  रागिनी पाण्डेय, संजय पाण्डेय, श्रीकान्त अवस्थी, विनोद ठाकुर, अभिलाषा दुबे, रमाकांत दुबे, संगीता दुबे, रीता तिवारी आदि उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का संचालन अरविन्द ओझा एवं आभार प्रदर्शन नमिता शर्मा द्वारा किया गया.
 

Leave Your Comment

Click to reload image