खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही, अवैध परिवहन करते 2 हाईवा गिट्टी और 3 ट्रेक्टर जप्त
अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर के मार्गदर्शन में खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर नियंत्रण हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में बुधवार को बतौली क्षेत्र अंतर्गत खनिज वाहनों की जांच के दौरान अवैध परिवहन करते हुए 02 हाईवा गिट्टी एवं 03 ट्रेक्टर रेत जप्त किया गया। इन प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(4) एवं एमएमडीआर की धारा 21(5) एवं 23 के तहत कार्यवाही करते हुए 1,22,336 रुपए का अर्थदण्ड जमा करवाया गया है। खनिज अधिकारी त्रिवेणी देवांगन द्वारा बताया गया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर विभाग की कार्यवाही इसी प्रकार निरंतर जारी रहेगी।