छत्तीसगढ़ / जशपुर

किसान सुखसाय रबी और खरीफ की फसल का ले रहे लाभ

 
सौर सुजला योजना और शाकम्बरी योजना का भी मिल रहा है लाभ

जशपुरनगर ।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की नेतृत्व वाली सरकार किसानों को हर संभव मदद करने और शासन की योजनाओं को लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में जिले के कृषि विभाग द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं से निरंतर लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही नलकूूप खनन कराकर उसमें सौर सुजला योजना से पम्प भी लगाकर स्प्रिंकलर से सिंचाई की सुविधा दी गई है।

इसी कड़ी में कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम गिनाबहार निवासी कृषक  सुखसाय को कृषि विभाग के माध्यम से शाकम्भरी योजना से विद्युत पम्प का लाभ दिया गया है। कृषक के पास 2.000 हेक्टेयर भूमि है। जिसमें एक जगह कुआ है। जिसमें कृषक के पास सिंचाई हेतु पम्प न होने के कारण सिंचाई नहीं कर पाता था। इस वर्ष कृषि विभाग के माध्यम से शाकम्भरी योजना से विद्युत पम्प लेकर गेहूं की खेती कर रहा है। कृषि विभाग के माध्यम से ही नलकूप खनन कराकर उसमें सौर सुजला योजना से पंप लगाकर स्प्रिंकलर से सिंचाई कर खेती की जा रही है। जिसमें कृषक को रबी और खरीफ मौसम में कृषि कार्य किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image