छत्तीसगढ़ / सरगुजा

जिले में अब तक 219.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

 अम्बिकापुर ।  भू-अभिलेख शाखा के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जिले के सभी तहसीलों में 24 घण्टे के दौरान 37.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस दौरान सर्वाधिक 82.4 मि.मी. वर्षा तहसील अम्बिकापुर में दर्ज की गई है। इसे मिलाकर पूरे जिले में 1 जून से अब तक 219.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि 01 जून 2025 से 06 जुलाई 2025 तक अम्बिकापुर में 277.0, दरिमा में 166.6, लुण्ड्रा में 277.0, सीतापुर में 243.2, लखनपुर में 236.1, उदयपुर में 186.0, बतौली में 204.2 एवं मैनपाट में 237.0मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image