छत्तीसगढ़ / सरगुजा

सीएम साय पहुंचे अंबिकापुर, अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

 अम्बिकापुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार सुबह अंबिकापुर पहुंचे। यात्रा के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी उनके साथ मौजूद रहे। अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में आईजी सरगुजा दीपक कुमार झा, कलेक्टर विलास भोसकर, एसपी राजेश अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।


मुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा की तरह रेल की यह यात्रा बड़ी शानदार रही और स्मृतियों में दर्ज हो गई।  मुख्यमंत्री का सरल, सहज व्यवहार यात्रियों और रेल कर्मचारियों को भी खूब भाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी रेल कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए आभार जताया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image