छत्तीसगढ़ / जशपुर

शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में मां के नाम पर लगाए गए पौधे

 जशपुरनगर। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ जिला संघ जशपुर के तत्वाधान में शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में विगत दिवस एक पेड़ मां के नाम के अभियान के तहत वृहद पौधरोपण का आयोजन किया गया। आयोजन का थीम था पौधे लगाओ,जीवन बचाओ, एक पेड, एक जिन्दगी। इस आयोजन का मकसद छात्रों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना था। आयोजन में प्रकृति में संतुलन कायम रखने और मानव सहित अन्य जीवों के लिए पेड़ों के महत्व के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में छात्रों को पौधे लगाने और इसके लिए लोगों को प्रेरित करने की भी अपील भी की गई।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ,मुख्य नगर पालिका अधिकारी योगेश्वर उपाध्याय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कल्पना टोप्पो, शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर के प्राचार्य डॉ. जी. एस. बेदी,  जिला सचिव स्काउट तुमनू गोसाई, डी.ओ.सी. स्काउट हेमंत पैकरा, डि.ओ.सी गाइड प्रीति सुधा एवं शा. उ. मा. वि. आरा, सेंट पॉल बघिमा, सेंट जेवियर्स शांति भवन, होली क्रॉस घोलेंग, शा. उ. मा. वि. पतराटोली के छात्र-छात्रा सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image