छत्तीसगढ़ / बालोद

भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जल्द करेंगे नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा, 65 कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका

 भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख जल्द करेंगे नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा, 65 कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका


बालोद। भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं और जिले की नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द ही करने वाले हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जुलाई के अंत तक यह बहुप्रतीक्षित सूची जारी हो सकती है, जिसमें कुल 65 समर्पित कार्यकर्ताओं को स्थान मिलेगा। कार्यकारिणी में 6 उपाध्यक्ष, 6 मंत्री, 2 महामंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 15 पदाधिकारी, 7 मोर्चा प्रमुख और 20 प्रकोष्ठ प्रमुख शामिल होंगे। इसके अलावा, 7 महिलाओं को भी प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, विशेष आमंत्रित, स्थायी आमंत्रित और अन्य कार्यकारिणी सदस्य भी इस टीम का हिस्सा होंगे।

जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख संगठन को ऊर्जावान और संतुलित टीम देने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। वे जातीय संतुलन और संगठन विस्तार को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यकर्ताओं को मौका दे रहे हैं, जो न केवल योग्य हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय भी रहे हैं। यह नई टीम भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगी तथा जिले में जनसेवा के कार्यों को गति देगी। चेमन देशमुख की नेतृत्व क्षमता और अनुभव से पार्टी को लगातार मजबूती मिल रही है। वे अपने समर्पण और परिश्रम से पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हैं।

चेमन देशमुख की राजनीतिक यात्रा भी प्रेरणादायक रही है। उन्होंने अपने स्कूली जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र राजनीति की शुरुआत की थी। भिलाई जिला संगठन के सहप्रभारी के रूप में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही, वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक भी रह चुके हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने पंचायत से लेकर संसद तक पार्टी को मजबूती देने की रणनीति पर काम किया और ग्राम पंचायत, जनपद, जिला पंचायत तथा नगरीय निकायों में भाजपा की शानदार जीत में अहम योगदान दिया।

ऐसा माना जा रहा है कि नई कार्यकारिणी में विशेष और स्थायी आमंत्रित सदस्य भी शामिल किए जाएंगे, जिससे संगठन और अधिक सशक्त और समावेशी बनेगा। पार्टी कार्यकर्ता और जिले के लोग नई टीम की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है

Leave Your Comment

Click to reload image