छत्तीसगढ़ / रायपुर

महाराष्‍ट्र मंडल ने रक्षाबंधन से पहले मनाया वृक्षाबंधन

 रायपुर । महाराष्ट्र मंडल की पर्यावरण समिति के सदस्‍यों के अलावा बड़ी संख्‍या में सभासदों ने शनिवार, नौ अगस्‍त को सुबह रक्षाबंधन मनाने से पहले वृक्षाबंधन का दायित्‍व पूरी जिम्‍मेदारी से निभाया।

पौधों और वृक्षों के तनों पर राखी बांधने से पहले परंपरानुसार उन्‍हें हल्‍दी-कुमकुम का टीका लगाया गया। फिर राखी बांधकर प्रणाम कर रक्षा का संकल्प लिया गया।

समन्‍वयक अभय भागवतकर ने बताया कि पर्यावरण समिति की ओर से रोपे गए पौधे, जो वृक्ष बन चुके है, उन्हें भी प्रतिवर्षानुसार रक्षा सूत्र बांधा गया।

समिति के पुरुष प्रमुख वैभव बर्वे ने सपत्‍नीक शेगांव (महाराष्‍ट्र) में श्री गजानन महाराज के प्रकट स्थल देशमुखपुरा पहुंचकर वट वृक्ष पर वृक्षाबंधन किया। उन्‍होंने उसी विशाल वृक्ष की पूजा कर राखी बांधी, जिसके नीचे संत श्री गजानन महाराज ने शेगांव वासियों को प्रथम दर्शन दिए थे।

आज महाराष्‍ट्र के प्रमुख तीर्थस्‍थलों में शेगांव की गिनती प्रमुखता से की जाती है। यहां के महाप्रसाद गृह में प्रतिदिन 50 हजार से अधिक लोग सुबह- शाम भोजन करते हैं।
इनके अलावा पर्यावरण समिति की महिला प्रमुख अनघा करकशे ने बताया कि महाराष्ट्र मंडल की उपाध्यक्ष गीता दलाल, दिव्‍या पात्रीकर, दिनकर करकशे, पराग दलाल, मनीषा गायकवाड, अर्चना मुकादम, श्रुति करकशे, गणेश जाधव सहित अनेक लोगों ने भी रक्षाबंधन मनाने से पहले वृक्षाबंधन मनाया।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image