आर्मी SSC GD उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर
रायपुर |
2025-08-11 18:53:21
रायपुर, 11 अगस्त – आशा देवी रेख चंद लूनिया चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से छत्तीसगढ़ डिफेंस अकादमी, महादेव घाट रोड, रायपुरा में आर्मी SSC GD उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कान-नाक-गला रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव अहलूवालिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा निर्मलकर, नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम (एएसजी नेत्र चिकित्सालय) — श्री बृजेश कुमार, श्री भूषण, श्री विवेक सिंह, आयुर्वेदिक, एक्यूप्रेशर व एक्युपंक्चर विशेषज्ञ डॉ. ए.के. मिश्रा एवं डॉ. उषा मिश्रा अपनी टीम सहित उपस्थित रहे।
इस अवसर पर लगभग 300 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आयोजन में आशा देवी रेख चंद लूनिया ट्रस्ट से पुनिता जैन एवं त्रिशा जैन, छत्तीसगढ़ डिफेंस अकादमी के श्री रूपेंद्र कुमार साहू, पारस ग्रुप ऑफ़ फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कविता कुंभज, समाजसेवी पीयूष जैन, श्रीमती हेमलता साहू, नीता जैन, राहुल कुंभज सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।
शिविर में विशेष योगदान देने वाले सुनील दिवाकर, रवि, यश सोनी, अनूप यदु, धर्मेश, एयरफोर्स रिटायर्ड जी.एस. ठाकुर तथा नेवी रिटायर्ड आर.के. साहू को भी सम्मानित किया गया। सभी चिकित्सकों को मोमेंटो एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।