छत्तीसगढ़ / मुंगेली

तिरंगे की शान, देशभक्ति का अभिमान अरुण साव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा

 तिरंगे की शान, देशभक्ति का अभिमान  अरुण साव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन


लोरमी -  लोरमी विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के ऊर्जावान साथियों के साथ छत्तीसगढ़ डिप्टी सीएम अरुण साव ने मोटरसाइकिलों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। डिंडौरी, गॉडखाम्ही, लोरमी,  डिंडोल, बिचारपुर, सुकली, नवागांवजैत, पैंजननिया, कोतरी, मसनी, मसना, तेलियापुराना, बटहा होते हुए यह यात्रा सेमरसल तक पहुँची।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उप मुख्यमंत्री अरूण साव के नेतृत्व में नगर के विधायक कार्यालय रानीगांव से पुराना बस स्टैंड, मुंगेली चौक, गुरुद्वारा चौक होकर नहर तक 101 मीटर लम्बा तिरंगा के साथ पैदल लोगो ने मार्च कर देश भक्ति माहौल में यात्रा निकाली गई। जिसमें स्तानीय लोगो ने जगह जगह स्वागत किया गया। यात्रा विधानसभा के आखिरी छोर ग्राम बटहा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को यह संदेश देना है कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान और बलिदान की पहचान है। उन्होंने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाने आमजनों से आह्वान किया।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। गाँव-गाँव तिरंगे से सराबोर हो गए और जगह-जगह झंडे का सम्मान किया गया। लोगों के हृदय में देश के प्रति गर्व और आदर की लहर उमड़ पड़ी। सेमरसल में यात्रा का समापन हुआ, तभी अचानक हुई बारिश ने देशभक्ति के रंग को और गहरा कर दिया। भीगते हुए कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने एकता, समर्पण और मातृभूमि के प्रति अटूट प्रेम की मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, धनीराम यादव, राकेश दुबे, विक्रम सिंह, गुरमीत सलुजा, रामेश्वर बंजारे, रवि शर्मा, नप अध्यक्ष सुजीत वर्मा,  सुशील यादव, महाजन जायसवाल, राजेन्द्र साहू, जिला पंचायत सदस्य संजय रत्ना काठले, अनिता साहू, समुंद सिंदराम, जिपं उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर,  पूर्व नपाध्यक्ष अंजना दास,  उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विश्वास दुबे, महेंद्र खत्री, प्रदीप मिश्रा, लेखराज ठाकुर, दिनेश साहू, दिनेश कश्यप, सोहन डड़सेना, धँशु राजपूत, नरेंद्र खत्री, तामेश्वर साहू, घनश्याम यादव, सुरेश शर्मा, जवाहर दिवाकर, अभिषेक पाठक, आलोक शिवहरे, शिवशंकर यादव, बादल मौर्य, अशोक जायसवाल, अशोक साहू, अशोक शर्मा, बनवारीलाल अग्रवाल, खडानन कश्यप, कमलेश श्रीवास, पिंटू तिवारी, नरोत्तम राजपूत, एसडीएम अजीत पुजारी, एसडीओपी नवनीत पाटिल, सीएमओ चन्दन शर्मा, नायब तहसीलदार सीपी सोनी, शान्तनु तारम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave Your Comment

Click to reload image