स्व. गोरेलाल राजपूत ने किया देहदान
मुंगेली |
2025-08-12 17:03:56
स्व. गोरेलाल राजपूत ने किया देहदान परिजनों ने उनकी इच्छा पूरा करते मेडीकल कालेज में विधि पूर्वक देह सौपे, समाज क़े लिये किया प्रेरणादायक कार्य,
लोरमी - स्व. गोरेलाल राजपूत बिठलदह ने सिम्स मेडिकल कालेज को देहदान कर समाज क़े लिये किया प्रेरणादायक कार्य, तहसील लोरमी जिला मुंगेली छत्तीसगढ़ के द्वारा मृत्यु पुवँ देहदान की इच्छा का पालन करते हुए उनकी बेटी भगवती राठौर और दामाद रघुनाथ राठौर जी के द्वारा परलोकवाशी स्व. गोरेलाल राजपुत जी के मृत देह को आज मेडिकल कालेज के बच्चों के शोध के लिए दान किया गया , ज्ञात हो की 13 नवम्बर 2024 को प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन द्वारा शरीरदान अंगदान के लिए लिए प्रेरित करनें हेतु जिला स्तर पर शिविर का आयोजन किया गया था, उक्त शिविर में 151लोगोँ के द्वारा सामूहिक अंगदान शरीर दान का शपथ पत्र भरा गया था.. जिसमें स्व. श्री गोरेलाल राजपूत ने शपथ पत्र के माध्यम से अपनें पूरे शरीर के दान की घोषणा की थी
अभी कुछ दिनों पहले उनकी बेटी भगवती राठौर और दामाद रघुनाथ राठौर जी का फोन आया संस्था के पास की हमारे पिताजी नें जो घोषणा की थी शरीर दान की उसका समय आ गया है, आप हमें मार्गदर्शन करें, जिस पर संस्था के सदस्यों नें छतीसगढ़ आयुँविज्ञान संस्थान बिलासपुर सिम्स सम्पर्क कर उन्हें शरीर दान क़े पूर्व सूचना दी गयी,
सुबह पुन :स्व.श्री गोरेलाल राजपूत के दामाद रघुनाथ राजपूत का संस्था के पास फोन आया की बाबूजी नहीं रहे उनकी इच्छा के अनुसार देहदान करना है, जिस पर वरिष्ठ पत्रकार प्रशाँत शर्मा के द्वारा बिलासपुर मेडिकल कालेज के लिए शव वाहन की व्यवस्था की गयी
लोरमी शरीर दान का शपथ भरा था आज उनका देहांत हो गया, पूरी कानुनी प्रक्रिया कराकर संस्था द्वारा उनका देहदान मेडिकल कालेज बिलासपुर के आटोनामी भी विभाग में कराया गया, पुरी जानकारी के साथ डां से संपर्क करने से लेकर पूरी कागजी औपचारिकता बिलासपुर के प्रयास संस्था के सदस्य सत्या चंद्राकर द्वारा कराया गया, बिलासपुर के समाजसेवी माधव मजुमदार भी फोन के माध्यम से प्रयास संस्था के सदस्य और परलोकवासी स्व. गोरेलाल राजपूत जी के परिजन के सम्पर्क में रहकर मार्गदर्शन करते रहे है, देहदान की पूरी प्रक्रिया होने के पश्चात मृतक के परिजनों के द्वारा संस्था को सहयोग मार्गदर्शन और देहदान की प्रेरणा देने के लिए लोरमी राजपूत त परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किये।