छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

कवर्धा में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही

 कवर्धा में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही – खटारा वाहन में बच्चों की जान जोखिम पर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा


कवर्धा।
शहर के Holy Kingdom School Kawardha प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्कूल के बच्चे जिस वाहन में रोज़ाना लाए-ले जाए जा रहे हैं, वह पूरी तरह कंडम हो चुका है। वाहन का दरवाज़ा जर्जर स्थिति में है, जिसे तार से बांधकर चलाया जा रहा है। यह नज़ारा साफ़ दिखाई पड़ रहा है कि बच्चों की सुरक्षा से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा है।

अभिभावकों ने कई बार स्कूल प्रबंधन को इस संबंध में अवगत कराया और नए वाहन की मांग की, लेकिन हर बार गोल-मोल जवाब देकर मामले को टाल दिया जाता है, इससे साफ़ प्रतीत होता है कि प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।

स्कूल वाहन की हालत इतनी खराब है कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है। वाहन के फोटो में स्पष्ट दिखाई पड़ रहा है कि यह सड़क पर चलने लायक भी नहीं है। बावजूद इसके, प्रशासन और जिम्मेदार विभाग अपनी आंखें मूंदे बैठा हैं।

अभिभावकों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर कार्रवाई नहीं की गई तो किसी भी दिन मासूम बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

???? प्रशासन और शिक्षा विभाग को चाहिए कि तुरंत संज्ञान लेते हुए इस खटारा वाहन का संचालन बंद करवाएं और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई करें।

Leave Your Comment

Click to reload image