कवर्धा --
जिले के सरोधा जंगल में महुआ शराब बनाने वाले ठिकानों पर आबकारी विभाग की दबिश ,भारी मात्रा में महुवा शराब जप्त।
जिला आबकारी अधिकारी अजय ध्रुव के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आज सुबह तड़के वनांचल ग्राम सरोधा में दबिश दी
यहाँ टीम को जयता राम मेरावी के मकान से तलाशी के दौरान एक पीले रंग के डिब्बे में भरा 15 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद हुआ उक्त बरामद सामग्री का अवैध रूप से विक्रय के उद्देश्य से रखा जाना पाया गया आरोपी के खिलाफ आब . अधि . की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, इसी तलाशी अभियान के दौरान
सरोधा निवासी शौकी राम मकान से भी 15 बल्क लीटर महुआ शराब बरामद होने से आब.अधि की धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम किया गया।कार्यवाही के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया।
सघन तलाशी का दौर जारी ही था तब टीम को गुप्त सूचना मिली कि ग्राम सरोधा में ही पहाड़ी नाला किनारे कुछ लोगो द्वारा महुआ शराब का निर्माण किया जाता है , टीम फ़ौरन वहां दस्तक़ दी टीम के पहुंचने से पहले ही आरोपी वहां से फरार हो गये टीम को उस स्थान से 15 _15 लीटर क्षमता वाले कुल 05 नग डिब्बे में कुल 75 बल्क लीटर महुआ शराब एवं 42 नग डिब्बे में कुल 840 किलोग्राम महुआ लाहन लावारिस हालत में बरामद होने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोज कुमार राठौर के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक अभिनव रायजादा , आबकारी उपनिरीक्षक गीता साहू , रामानंद दीवान द्वारा किया गया। जिसमें आबकारी आरक्षक कमल मेश्राम , इम्तियाज खान , एवम स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।