छत्तीसगढ़ / मुंगेली

आकर्षक पण्डाल सजावाट, जागरूक संदेश व आकर्षक झांकीयों पर डिप्टी सीएम ने 21-21 हजार रूप्ये की प्रथम ईनाम राशि प्रदान किये

पंडाल, पूजा सजावट में प्रथम माँ शीतला गणेशोत्सव समिति व  झांकी में सँयुक्त ब्राह्मणपारा व ईगल ग्रुप प्रथम रहे


लोरमी - श्री गणेश पर्व के दौरान लोरमी विधायक एवं डिप्टी सीएम अरुण साव के द्वारा धार्मिक आयोजन व समितियों के उत्साहवर्धन के लिए समितियों के लिए ईनाम की राशि की धोषणा किये जिसमें पण्डाल, पण्डाल के आसपास सफाई, पण्डाल का संदेश पूर्ण स्वरूप, पुजा पद्धति एवं अनुसाशान के लिए प्रथम पुरूस्कार 21 हजार रूप्ये, 11 हजार द्वितीय पुरूस्कार एवं 51 सौ रूप्ये तृतीय पुरूस्कार इसी तरह अंतिम दिवस विसर्जन के झांकी के लिए साज-सज्जा हो, झांकी संदेश पूर्ण, झांकी में विसर्जन में अनुशासन एवं संस्कार की झलक रहे विसर्जन के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित सांत्वना पुरस्कार रखा गया था। 6 सितम्बर विसर्जन के दिन मुगेली चौक में मंच बनाकर डिप्टी सीएम श्री साव व  निर्णायक मण्डल के द्वारा झांकियो का स्वागत व अवलोकन किया गया था जिसका सभी समितीयो को निर्णायक मंडल द्वारा अंक दिया गया था जिसका 18 सितम्बर को विधायक कार्यालय में सभी समितियो को आमंत्रित किया गया । इस दौरान डिप्टी सीएम अरुण साव ने समितियो को शानदार आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि लोरमी में आयोजित गणेश झांकी एवं पंडाल स्वच्छता पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मिलित होकर अपार आनंद की अनुभूति हुई।
 
इस अवसर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली झांकी एवं पंडाल समितियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इन समितियों ने न केवल भव्यता और श्रद्धा के साथ गणेश जी की स्थापना की, बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। जो कि सराहनीय है। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी समितियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री साव ने कहा कि लोरमी विधानसभा के लोग सभी मेरे परिवार जैसा है लोरमी के विकास के मैं हर सम्भव प्रयास करूंगा, लोरमी नगर के विकास के लिए नालन्दा परिसर बनने से प्रतियोगी युवाओं का लाभ मिलेगा, कबीर भवन का रूप ही बदल गया है  मानस मच सहित नगर के सड़क जगमग होने लगे है, हाईस्कूल मैदान में खिलाड़ियों के लिए फ्लडलाइट लगाया जा चुका है लोरमी के सड़कों की तस्वीर बदल जाएगी। मैं आपसे कुछ माँगने के पहले वो काम करना चाहता हूँ जो आप सब चाहते है।
 
वही श्री गणेश पर्व के आयोजन की पुरस्कार वितरण समितियो के समक्ष समाजिक संगठन, पत्रकार,  कथावाचक, जनप्रतिनिधियों व व्यपारियों के द्वारा बारी बारी  लिफाफे से नाम निकाला गया जिसमें आकर्षक पण्डाल, स्वच्छता, पूजा विधि के लिए माँ शीतला गणेशोत्सव समिति को प्रथम पुरुस्कार 21 हजार वार्ड क्रमांक 4, द्वितीय पुरुस्कार जय दुर्गा वार्ड गणेशोत्सव समिति गुरुद्वारा 11 हजार रुपये, तृतीय पुरुस्कार आदर्श गणेशोत्सव समिति गाँधीडीह 51 सौ रुपये, सांत्वना पुरस्कार शांति नगर गणेशोत्सव समिति वार्ड 5, गायत्री नगर गणेशोत्सव समिति, महामाया गणेशोत्सव समिति को 21-21  सौ रुपये प्रदान किया गया।
 
वही झांकी प्रतियोगिता में प्रथम दो समिति रहे  ब्राह्मण पारा गणेशोत्सव समिति एवं ईगल ग्रुप को 21-21 हजार रुपये, द्वितीय राजाबाड़ा गणेशोत्सव समिति को 11 हजार रुपये, तृतीय सुदर्शन गणेशोत्सव को 51 सौ रुपये, सांत्वना पुरस्कार नवदीप गणेशोत्सव समिति बजारपारा, सिद्धि विनायक गणेशोत्सव समिति मानस मंच, माँ शीतला गणेशोत्सव समिति राम्हेपुर को 21-21 सौ रुपये प्रदान किया गया। कार्यक्रम संचालन गुरमीत सलुजा, दिनेश साहू व विश्वास दुबे के द्वारा किया गया।
 
आयोजन को सफल बनाने के लिए घँशु राजपूत, पीयूष साहू, मुकेश जायसवाल, दुष्यंत खत्री, श्रेय त्रिपाठी को योगदान सराहनीय रहा। इस दौरान धनीराम यादव, गुरमीत सलुजा, विनय साहू, विक्रम सिंह, नपा अध्यक्ष सुजीत वर्मा, नपा उपाध्यक्ष डाॅ. अशोक जायसवाल, रवि शर्मा, सुशील यादव, महेन्द्र खत्री, विश्वास दुबे, घंशु राजपुत, शैलेन्द्र सलुजा, राजेंद्र साहू, दिनेश कश्यप, अमिताभ तिवारी, संदीप सोनी, सत्यनारायण तिवारी, जगदीश सोनी, रवि शुक्ला, जयजयराम राजपुत, प्रशान्त शर्मा, विशाल मिश्रा, आलोक शिवहरे, खडानन कश्यप, घनश्याम यादव, नितेश अग्रवाल, नरेन्द्र खत्री, हितेश सापरिया, विकास केशरवानी, दुष्यंत खत्री, राजेन्द्र साहू, सोहन डड़सेना, शशांक वैष्णव, मनोज अहिरवार, पीयुष साहू, जितेन्द्र पाठक, आकाश सलुजा, राहुल यादव, विपिन शर्मा, सुयश पांडेय, सुरेश श्रीवास, देवेंद्र केशरवानी,  जितेन्द्र खत्री, अमन सलुजा, राकेश मोटु गुप्ता, धीरज जायसवाल, मुकेश मोदी, हितेश त्रिपाठी, श्रेय त्रिपाठी, अंशुमान दुबे, क्षितिज मिश्रा, अवध त्रिपाठी, यश कश्यप, सूरज रजक,  छोटु रजक, लक्की गुप्ता,  समीर पाठक, नागेश गुप्ता,  प्रकाश यादव, अंकित यादव,  हिमांशु यादव, मोनु यादव, दीपक नामदेव, अंश पाठक, आयुष पाठक,  पंकज कुम्भकार, अभिषेक रजक, कमलेश नामदेवआदि बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image