मुंगेली पुलिस की "पहल"शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडखाम्ही में, बच्चों को मिला बेहतर जीवन का संदेश
मुंगेली |
2025-09-20 19:02:17
लोरमी - मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा चलाए जा रहे "पहल अभियान" के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोडखाम्ही में
एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उन्हें बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को उत्तम शिक्षा, आत्मविश्वास और माता-पिता का सम्मान करने का संदेश दिया। श्री पटेल ने अपनी माँ को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताते हुए बच्चों को भी अपनी हर बात माँ से साझा करने की सलाह दी।
इस पहल कार्यक्रम आयोजित एनएसयूआई अध्यक्ष लक्की सिन्हा एवम पूरे एनएसयूआई टीम के साथ सामिल हुए।