छत्तीसगढ़ / रायपुर

संतोष वर्मा बने शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री

 रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ने कार्यकारिणी का गठन करते हुए संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण नवा रायपुर में पदस्थ संतोष कुमार वर्मा निवासी नवा रायपुर को प्रदेश महामंत्री के पद पर नियुक्त किया है।

कर्मचारी संगठन द्वारा समय पर इन्हें उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया है। इनके द्वारा संगठन एवं कर्मचारियों के हितों के लिए समर्पण व सेवा भाव को देखकर इन्हें प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त किया गया है।

इनकी नियुक्ति से प्रदेश एवं मंत्रालय, संचालनालय एवं नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दिए है।

Leave Your Comment

Click to reload image