सेमरसल में जोन स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
मुंगेली |
2025-09-24 18:10:37
लोरमी - संकुल केंद्र सेमरसल में विज्ञान एवं गणित विषय पर आधारित जोन स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जोन के सेमरसल, गैंजी, पठारीकापा, ख़ेकतरा संकुल के विद्यालय से प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त छात्रों ने हिस्सा लिया। पूर्व माध्यमिक स्तर पर शास पूर्व माध्यमिक शाला गैंजी से गणित विषय में मोनिका कश्यप तथा विज्ञान में छत्र कुमार कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हाईस्कूल स्तर में विज्ञान में अनामिका कश्यप एवं गणित विषय में हाई स्कूल गैंजी से ही प्रीति कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार जोन से चारों स्थान पर संकुल गैंजी स्कूल ने बाजी मारी। जहां जोन में 32 छात्रों ने यह परीक्षा दी।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए जोन स्तर पर उपहार स्वरूप पेन भेंट किया गया। इससे बच्चों में अत्यधिक उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। प्रतियोगिता के पश्चात सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में ज्ञान, प्रतिस्पर्धा की भावना और कौशलों का विकास होता है। वहीं जोन प्रभारी रामकुमार साहू ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी 25 सितम्बर को आयोजित विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता लोरमी मे भाग लेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जोन के अंतर्गत आने वाले सेमरसल संकुल से रामकुमार साहू, पठारी कापा से विनोद कुमार जांगड़े, खेकतरा दादन से चंद्रेश कश्यप, रामकुमार कश्यप उपरोक्त सभी संकुल समन्वयको ने अहम भूमिका निभाई। वहीं इस कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सेमरसल से प्रधान पाठकआत्माराम कश्यप, राजकुमार कश्यप, राकेश पांडेय, उमाशंकर सिंह राजपूत, पुष्पा चतुर्वेदी, प्राथमिक शाला सेमरसल से प्रधनपाठक आरती गुप्ता, स्मिता क्षत्री, स्वतंत्र कुमार ध्रुव, ललिता शर्मा, पूर्व माध्य. शाला औराबांधा से छोटेलाल चंद्राकर, प्रधानपाठक रामनाथ लहरे, शास हाईस्कूल एवं माध्य. शाला गैंजी से दिलीप सिंह राजपूत, मनोज पात्रे, परमेश्वर पटेल एवं संजय कौशिक उपस्थित रहे।