लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे डिप्टी सीएम अरुण साव
मुंगेली |
2025-09-25 15:44:51
लोरमी - नगरपालिका परिषद लोरमी द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व लोरमी विधायक अरूण साव व कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष नगरपालिका परिषद सुजीत वर्मा के द्वारा दिनांक 26 सितम्बर को सुबह 11 बजे कबीर भवन में नई सुविधाओं के विस्तार पश्चात लोकार्पण तथा नगर उद्यान निर्माण कार्य वार्ड क्रमांक 13, लागत राशि 178.12 लाख, बाबाघाट मुक्तिधाम सौंदर्गीकरण कार्य वार्ड क्र. 16, लागत राशि 179.16 लाख, ब्राम्हण पारा लोरमी में मुक्तिधाम सौन्दर्गीकरण कार्य, लागत राशि 166.52 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में नगरपालिका के जनप्रतिनिधि व नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी नगरवासी उपस्थित रहेंगें।