छत्तीसगढ़ / कोरबा

निर्मला महिला बुनकर सहकारी समिति उमरेली, निर्वाचन कार्यक्रम जारी

 कोरबा । विकासखंड करतला के निर्मला महिला बुनकर सहकारी समिति मर्यादित उमरेली, पंजीयन क्रमांक 220 हेतु संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 04 अक्टूबर 2025 प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 03ः30 बजे तक नामांकन पत्र समिति कार्यालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 12 अक्टूबर 2025 को सोसायटी की विशेष साधारण सम्मिलन में प्रातः10 बजे से दोपहर 03 बजे तक मतदान एवं मतदान के एक घंटे के बाद समिति कार्यालय में मतगणना आयोजित की जाएगी।

अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अन्य सोसायटियों के प्रतिनिधियों के निर्वाचन 18 अक्टूबर 2025 को समय 11ः30 बजे से 3ः30 बजे तक समिति कार्यालय में आयोजित की जाएगी। सदस्य निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए सोसायटी के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं। समिति के संचालक मण्डल के सदस्यों के निर्वाचन हेतु  दीपक सिंह कंवर सहकारी निरीक्षक, कार्यालय उप आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं कोरबा को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image